मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

गुजरात दंगों का काला सच बताएगी फिल्म गोधरा, टीजर देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

प्रकाशित: May 31, 2023 16:27रिपोर्ट: Navtej TV

21 साल पहले हुए गुजरात गुजरात दंगों को लेकर आज भी राजनीति होती रहती है। लेकिन उस दौर में हुए इन दंगों का सच अब पूरी दुनिया के सामने दिखाया जाएगा और इसके बाद लोग इसके बारे में सच जान पाएंगे। इन दंगों को लेकर एक फिल्म आ रही है जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। डायरेक्टर एम.के. शिवाक्ष की फिल्म 'गोधरा' का टीजर में गुजरात में हुए 2002 की घटनाओं के बारे में बताया जाएगा।

फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है ऐसा 'गोधरा' का टीजर दावा करता है। टीजर की शुरुआत में ट्रेन दौड़ती हुई दिखाई देती है जिस पर नाम साबरमती एक्सप्रेस बताया गया है। उस समय जो घटना हुई थी वह ट्रेन भी अयोध्या से अहमदाबाद लौट रही साबरमती एक्सप्रेस थी जिसमें गोधरा रेलवे स्टेशन पर आग के हवाले कर दिया था।

Ranchi Model Manvi Raj: Jharkhand की मानवी राज से Love Jihad और सौदा!

'गोधरा' कांड में कई लोगों की जान जाने की बात सामने आई थी। इस घटना को लेकर पीएम मोदी पर भी कई प्रकार के आरोप लगाए गए थे लेकिन इसके बाद कोर्ट से उनको बड़ी राहत मिली थी। गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगों का आरोप लगता रहा है।

टीजर में काला कोट पहने एक व्यक्ति दिखाई देता है जो एक फाइल लेकर चल रहा है। 'आंखें खोलकर सच्चाई देखिए' 'गोधरा' के टीजर में यह लिखा हुआ है। फिल्म रिलीज कब होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन टीजर को लेकर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।